जनपद शाहजहांपुर। राष्ट्रीय पत्रकार सेकुलर सुरक्षा यूनियन परिषद रजि0
खबरों और विज्ञापन संपर्क करें व्हाट्सएप नंबर 83 1812 6773
जनपद शाहजहांपुर।
राष्ट्रीय पत्रकार सेकुलर सुरक्षा यूनियन परिषद रजि0

अल मुश्किल कुशा नेशनल सोसायटी के तत्वावधान में पत्रकार साहित्यकार एकता सम्मान समारोह किया गया

▪️ पत्रकारिता दिवस पर जमा हुए चार ज़िलों के पत्रकार
▪️ पत्रकारों ने दिया एकता अखंडता संप्रभुता का संदेश
राष्ट्रीय पत्रकार सेकुलर संगठन और
पत्रकार साहित्यकार एकता सम्मान समारोह व अदबी दुनिया (साहित्यिक मंच) मुशायरा सोसायटी के सभागार में मुहल्ला मामूडी़ में आयोजित किया गया। इस प्रोग्राम संगठन से जुड़े सीतापुर लखीमपुर खीरी, हरदोई- शाहबाद पीलीभीत और शाहजहांपुर के कस्बों से शिरकत की। सदर शेख़ बहार ए आलम ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार साहित्यकार एकता सम्मान समारोह इस लिए रखा गया जिससे जो पत्रकार साहित्यकार समाज के लिए मेहनत कर रहे हैं । इनका सम्मान करना हौसला अफजाई करना हमारा कर्तव्य और ज़िम्मेदारी है। पत्रकारिता बुराईयों नाइंसाफी ज़ुल्म नाहक़ के लिए एक आईना है। इसे हमेशा ईमानदारी से करना चाहिए बेईमानी और लालच से नहीं। इस बीच मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारा देश सर्व धर्म सम्मान से मजबूत और विकसित होगा हमें हमेशा एकता अखंडता संप्रभुता का संदेश देना चाहिए। ज़िला सम्पादक राष्ट्रीय अध्यक्ष Drx अनीस खान ने कहा कि हमें निष्पक्ष निडरता बेबाकी पत्रकारिता करने की ज़रूरत है। इसी में हमारी ईमानदारी की पहचान है। डॉ इरफ़ान ह्मुमन ने कहा कि एकजुटता और मानवता हमारी पत्रकारिता में झलकना चाहिए। हमारे समाज में फैल रही नफरतों को मुहब्बत की ताकत से जड़ से नष्ट करना हमारा पहला संकल्प होना चाहिए।
इस बीच संस्थापक- प्रधान संपादक- राष्ट्रीय अध्यक्ष- हकीम शेख़ मो बहार ए आलम ने मुख्य अतिथि वैभव ठाकुर, विशिष्ठ अतिथिगण- राष्ट्रीय अध्यक्ष- अनीस खान, डॉ इरफ़ान ह्मुमन,सबील खां, रचित कनौजिया,रहीस खां, अरविंद कुमार,इश्हाम खां, मुजीब खां, महेंद्र,हरिश चंद्र पत्रकार -खालिद ख़ान, काशिफ़ खां, ताहिर खां, आलोक तिवारी, कदीर ख़ान, रेहान दानाई, समाजसेवी -नबी सलमान आदि अतिथियों को माल्यार्पण और शिल्ड देकर सम्मानित किया इस बीच नियुक्ति पत्र देकर संगठन और एजेंसी में शामिल किया गया। प्रोग्राम में शायर असगर यासीर,शायर हमीद ख़िज़्र,शायर फ़रमान चिश्ती, ने अपने खुबसूरत अंदाज़ में कलाम पेश किए। प्रोग्राम में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अंत में सदर ने सभी अतिथिगण का शुक्रिया अदा किया।



