Welcome to ABP News Samachar   Click to listen highlighted text! Welcome to ABP News Samachar
यूपीलोकल न्यूज़
Trending

शाहजहांपुर। हमारे देश में बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपनी पहचान बनाई, बल्कि अपने परिवार को भी बेहतर जीवन देने का प्रयास किया। ऐसी ही कहानी है शाहजहांपुर नगर निगम क्षेत्र के मोहल्ला ककरा कला निवासी श्रीमती रोशनी पत्नी अनिल की।

खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें

शाहजहांपुर। हमारे देश में बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से न केवल अपनी पहचान बनाई, बल्कि अपने परिवार को भी बेहतर जीवन देने का प्रयास किया। ऐसी ही कहानी है शाहजहांपुर नगर निगम क्षेत्र के मोहल्ला ककरा कला निवासी श्रीमती रोशनी पत्नी अनिल की।

श्रीमती रोशनी पहले कच्चे और टूटे-फूटे मकान में अपने परिवार के साथ गुजर-बसर करती थीं। उनका जीवन कठिनाइयों से भरा था। इसी दौरान आसपास के लोगों से उन्हें प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी मिली।

योजना की जानकारी मिलने के बाद श्रीमती रोशनी डूडा कार्यालय पहुंचीं और आवास के लिए आवेदन किया। जांच के उपरांत उन्हें योजना के लिए पात्र घोषित किया गया। इसके बाद उन्हें सरकार से प्राप्त अनुदान तथा अपनी स्वयं की जोड़ी गई धनराशि को मिलाकर अपना पक्का आवास बनवाने का अवसर मिला।

पक्का आवास मिलने से श्रीमती रोशनी का जीवन सुरक्षित और बेहतर हुआ। उन्होंने स्वयं सशक्त होने के साथ-साथ अपने परिवार को भी सशक्त बनाया। आज उनका परिवार एक पक्के और सुरक्षित आवास में खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा है।

श्रीमती रोशनी अपने पक्के आवास के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!