जनपद शाहजहाँपुर में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक 25.04.2026 को जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय,शाहजहाँपुर द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया
खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें अनुभवी पत्रकारों की आवश्यकता है मेल और फीमेल समाज सेवा इच्छुक लोग व्हाट्सएप पर क्लिक करें समाज सेवा में सहयोग दें
जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
होमगार्ड भर्ती परीक्षा केन्द्र निरीक्षण
दिनांक- 25.04.26

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर द्वारा परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण
जनपद शाहजहाँपुर में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक 25.04.2026 को जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय,शाहजहाँपुर द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान ‘गांधी फैज़-ए-आम स्नातकोत्तर महाविद्यालय’ एवं ‘राजकीय इंटर कॉलेज’ में परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, पहचान पत्रों की सघन चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों की सतर्कता का गहनता से निरीक्षण किया गया ।
अधिकारियों द्वारा केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से कठोर कार्यवाही की जाए।
सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। साथ ही, अभ्यर्थियों की सुगम आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था तथा संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया पर सतत निगरानी बनाए रखी जा रही है, जिससे परीक्षा निर्विघ्न एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।




