Welcome to ABP News Samachar   Click to listen highlighted text! Welcome to ABP News Samachar
टॉप न्यूज़देशयुवायूपी
Trending

ब्रेकिंग न्यूज़ | जिला हरदोई  सीएफएल स्टाफ के लिए एक दिवसीय फिजिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन।

खबरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें व्हाट्सएप नंबर 83 1812 6773

ब्रेकिंग न्यूज़ | जिला हरदोई 
सीएफएल स्टाफ के लिए एक दिवसीय फिजिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन।

जिला संवाददाता अशोक कुमार की खास रिपोर्ट

हरदोई। वित्तीय साक्षरता केंद्रों (CFL) के स्टाफ के लिए एक दिवसीय फिजिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन आरसेटी हरदोई में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन नीरज सचान सर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया गया, जिसमें विभिन्न सीएफएल केंद्रों के स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीम के ज्ञान, प्रस्तुतीकरण कौशल एवं विभिन्न वित्तीय योजनाओं की समझ को और अधिक मजबूत बनाना रहा। इस दौरान प्रतिभागियों ने अलग-अलग वित्तीय योजनाओं एवं विषयों पर प्रस्तुतीकरण देकर अपनी समझ और अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में सेंटर मैनेजर, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं फील्ड कोऑर्डिनेटरों द्वारा एनपीएस, पीएमजेजेबीवाई, यूपीआई 123 पे, यूएसएसडी, एफडी-आरडी, एपीवाई, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, बैंकिंग सिस्टम, केसीसी, पीएमजेडीवाई, बीमा योजनाएं एवं क्लेम प्रक्रिया सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
नीरज सचान सर ने टीम को प्रेरणादायक संवादों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया तथा जिन विषयों पर अधिक स्पष्टता की आवश्यकता थी, उन पर विस्तार से जानकारी साझा की।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम टीम के आत्मविश्वास, प्रस्तुतीकरण क्षमता तथा वित्तीय योजनाओं की समझ को मजबूत करने में अत्यंत प्रभावी साबित हुआ और क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!