Welcome to ABP News Samachar   Click to listen highlighted text! Welcome to ABP News Samachar
देश

भारत में लॉकडाउन लगेगा या नहीं? मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में PM मोदी ने कर दिया क्लीयर

PM Modi Meeting: पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में विश्वास जताते हुए कहा कि टीम इंडिया के रूप में मिलकर काम करते हुए देश इस स्थिति का सफलतापूर्वक सामना करेगा.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में लॉकडाउन को लेकर चल रही अफवाहों पर जवाब दिया है. उन्होंने क्लीयर कर दिया है कि देश में किसी तरह का लॉकडाउन नहीं लगेगा. इसके साथ ही पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा है कि हमें टीम इंडिया की तरह काम करना होगा. उन्होंने विश्वास जताया कि टीम इंडिया के रूप में मिलकर काम करते हुए देश इस स्थिति का सफलतापूर्वक सामना करेगा.

उन्होंने जोर दिया सरकार की प्राथमिकताएं आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता को बनाए रखना, ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करना, नागरिकों के हितों की रक्षा करना और उद्योग के साथ सप्लाई चेन को मजबूत करना है. उन्होंने राज्यों से अपील की कि वे सप्लाई चेन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करें और जमाखोरी के साथ मुनाफाखोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाएं.

पीएम मोदी ने एडवांस प्लानिंग पर दिया जोर

पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र में एडवांस प्लानिंग की जरूरत पर जोर दिया. इसमें उन्होंने खासकर उर्वरकों के स्टोरेज और वितरण की निगरानी को लेकर बात कही है. उन्होंने तेजी से बदलती परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी स्तरों पर मजबूत समन्वय बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया. उन्होंने सीमावर्ती और तटीय राज्यों में विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि शिपिंग, जरूरी सप्लाई और समुद्री ऑपरेशन्स से जुड़ी किसी भी मुद्दे को तुरंत और आसानी से हल किया जा सके.

गलत सूचनाओं और अफवाहों को लेकर पीएम ने दी चेतावनी

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों को गलत सूचनाओं और अफवाहों के फैलने की चेतावनी देते हुए सही, सटीक और भरोसेमंद जानकारियों के प्रसार पर जोर देने की बात कही. मुख्यमंत्रियों ने स्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की सराहना की. इसके साथ ही वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी में कमी और राज्य को कमर्शियल LPG आवंटन बढ़ाने के फैसलों का भी स्वागत किया.

मुख्यमंत्रियों ने विश्वास जताया कि उनके राज्यों में पेट्रोल, डीजल और LPG गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और स्थिति स्थिर बनी हुई है. सभी ने केंद्र के साथ समन्वय में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया, ताकि स्थिति को प्रभावी ढंग से मैनेज किया जा सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!